Hathras : भाजपायों द्वारा ऐतिहासिक एकता पदयात्रा, प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य रही मौजूद

Hathras : सादाबाद विधानसभा में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर देव गार्डन से एक भव्य एकता पदयात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार की बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य शामिल हुईं, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने की। पदयात्रा का संचालन सुनील गौतम ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत एक विशाल सभा से हुई, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों की भारी उपस्थिति रही। अपने संबोधन में बेबी रानी मौर्य ने कहा कि सरदार पटेल राष्ट्रनिर्माण और देश की एकता के महान सूत्रधार थे, जिनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना आवश्यक है।

प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा और जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने भी अपने संबोधन में सरदार पटेल के देश के एकीकरण में योगदान को याद किया और युवाओं से उनके मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

पदयात्रा सादाबाद के विभिन्न बाजारों से होकर गुजरी, जहाँ नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद आगे बढ़कर एसआर कंप्लेक्स पर संपन्न हुई।

पदयात्रा में विद्यालयों के छात्र, एनसीसी कैडेट, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता, व्यापारी, किसान, महिलाएँ सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें