Amethi : पारिवारिक विवाद में पति ने दांत से पत्नी की नाक काटी, हालत नाजुक

Amethi : उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र स्थित दक्विन गांव मजरे पूरे लरई दुबे में पारिवारिक विवाद के दौरान एक पति ने पत्नी की पिटाई करने के बाद दांत से उसकी नाक काट ली। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले सीएचसी बाजार शुक्ल, फिर जिला अस्पताल गौरीगंज और अंत में हालत बिगड़ने पर रायबरेली एम्स के लिए रेफर किया गया। सूचना पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कार्रवाई में जुटी हुई है।

थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने मंगलवार को बताया कि मोहनगंज थाना क्षेत्र के राजा फत्तेपुर निवासी लीलावती साहू की 30 वर्षीय बेटी सुनीता साहू की शादी लगभग 10 वर्ष पहले दक्विनगाँव निवासी राजेंद्र साहू से हुई थी। दंपति के तीन नाबालिग बच्चे हैं। सोमवार की शाम लगभग चार बजे किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। पीड़िता की मां लीलावती के अनुसार, विवाद बढ़ने पर राजेंद्र ने पहले सुनीता को बेरहमी से पीटा। इसके बाद उसने दांत से नाक काटकर अलग कर दिया।

घटना के बाद आस-पड़ोस के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल महिला को सीएचसी बाजार शुक्ल पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल गौरीगंज रेफर किया। बाद में हालत नाजुक होने पर सुनीता को रायबरेली के एम्स भेज दिया गया, जहा उसका इलाज जारी है। पीड़िता की माँ ने थाना में दमाद के खिलाफ लिखित तहरीर देकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला की मां ने अपने दमाद के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित पति की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें