शिवसेना शिंदे समूह के कई पूर्व पार्षद भाजपा में शामिल

मुंबई। महाराष्ट्र शिवसेना शिंदे समूह के कई पूर्व पार्षदों ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। इनमें डोंबिवली के पूर्व नगरसेवक दिवंगत वामन म्हात्रे के पुत्र अनमोल म्हात्रे, पूर्व नगरसेवक महेश पाटिल, डॉ. सुनीता पाटिल, सायली विचारे आदि शामिल हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने इन सभी का पार्टी में स्वागत किया है और कहा कि सभी को उचित सम्मान दिया जाएगा।

प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए मेरे मित्र और हिंदुत्व के विचारों से प्रेरित महेश पाटिल, डॉ. सुनीता पाटिल, सायली विचारे, संजय विचारे भाजपा पार्टी में शामिल हुए हैं। इस क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी वर्षों से मित्रतापूर्ण संबंध रखते हुए बड़ी मजबूती से एक साथ काम कर रहे हैं। आने वाले समय में विकास की दृष्टि से काम होना अपेक्षित है। इसलिए मित्र के रूप में यदि सभी एक साथ रहे, तो बेहतर तरीके से काम आगे बढ़ाया जा सकता है।

इस अवसर पर कल्याण जिलाध्यक्ष नंदू परब, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सूर्यवंशी, भाजपा डोंबिवली पश्चिम मंडल के पूर्व अध्यक्ष समीर चिटणीस, पूर्व स्थायी समिति सभापति दीपेश म्हात्रे, पूर्व नगरसेवक राहुल दामले, मंदार हलबे, जीतेंद्र भोईर, नंदू म्हात्रे सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें