
महिंद्रा थार Roxx की बाजार में जबरदस्त मांग बनी हुई है। कंपनी की यह SUV कार लोन पर भी आसानी से खरीदी जा सकती है। आइए जानते हैं कि Roxx को खरीदने पर कितनी डाउन पेमेंट और EMI देनी होगी।
महिंद्रा थार Roxx के बेस मॉडल की कीमत 12.25 लाख रुपये है। इस मॉडल को खरीदने के लिए खरीदारों को करीब 11.02 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है। यानी थार Roxx के लिए लगभग 1.23 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करनी होगी। यदि आप इससे अधिक राशि डाउन पेमेंट में जमा कर देते हैं, तो आपकी EMI कम हो सकती है या फिर आप कम अवधि का लोन ले सकते हैं।
थार रॉक्स की EMI कितनी पड़ेगी?
- अगर आप 4 साल के लिए 9% ब्याज दर पर लोन लेते हैं, तो हर महीने 27,426 रुपये की EMI देनी होगी।
- 5 साल के लोन पर 9% ब्याज के हिसाब से प्रति माह 22,878 रुपये की किस्त देनी पड़ेगी।
- 6 साल के लोन के लिए 9% ब्याज पर हर महीने 19,866 रुपये का भुगतान करना होगा।
- वहीं 7 साल के लोन पर 9% ब्याज दर के साथ EMI 17,732 रुपये प्रति माह होगी।
महिंद्रा थार Roxx के लिए लोन लेने से पहले कार और बैंक से जुड़े सभी दस्तावेजों को अच्छे से पढ़ना जरूरी है, क्योंकि कंपनियों और बैंकों की पॉलिसी के आधार पर ये आंकड़े बदल सकते हैं।
Thar Roxx की पावर और इंजन
महिंद्रा थार रॉक्स की एक्स-शोरूम कीमत 12.25 लाख रुपये से शुरू होकर 22.06 लाख रुपये तक जाती है। यह SUV पेट्रोल और डीजल दोनों पावरट्रेन विकल्पों में उपलब्ध है।
इसमें 2.0-लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल डायरेक्ट इंजेक्शन इंजन दिया गया है, जो मैनुअल ट्रांसमिशन पर 119 kW की पावर और 330 Nm का टॉर्क और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन पर 130 kW की पावर और 380 Nm का टॉर्क पैदा करता है।
इसके अलावा, थार रॉक्स में 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन का विकल्प भी मिलता है, जो 111.9 kW से 128.6 kW तक पावर और 330 Nm से 370 Nm तक टॉर्क जनरेट करता है।















