बिहार में भाजपा जीती… डॉक्टर के ये बोलते ही भड़क गया मेडिकल स्टोर संचालक, चबा डाला अंगूठा

Doctor Assaulted in Lucknow : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बिहार चुनाव के नतीजे आने के बाद के घटनाक्रम ने लोगों का ध्यान खींचा है। ताजा मामला चिनहट थाना क्षेत्र के मल्हौर का है, जहां एक डॉक्टर को उनके राजनीतिक विचारों के कारण स्थानीय मेडिकल स्टोर संचालक ने न सिर्फ ईंट-पत्थर से हमला किया, बल्कि उनका अंगूठा भी चबा लिया।

बिहार चुनाव को लेकर चर्चा के दौरान, लखनऊ के सौर्य डेंटल क्लिनिक चलाने वाले डॉक्टर श्रवण कुमार तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मेहनत करने वाला ही जीतता है, और यह बात सुनकर आसपास के एक मेडिकल स्टोर के संचालक नाराज हो गया।

ग्राम निजामपुर मल्हौर में रहने वाले पीड़ित डॉक्टर का आरोप है कि शनिवार शाम, जब वे अपने क्लिनिक से घर लौट रहे थे, उसी समय बाहर अपने परिचित से बिहार चुनाव के बारे में बात कर रहे थे। तभी, उसी समय पास के मेडिकल स्टोर चलाने वाले चंद्र प्रकाश यादव वहां पहुंच गए। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अपशब्द कहने शुरू कर दिए। जब डॉक्टर ने उन्हें समझाने की कोशिश की, तो उन्होंने हमला कर दिया।

अधिक जानकारी के अनुसार, आरोपी ने ईंट-पत्थर से हमला किया, जिससे डॉक्टर का अंगूठा भी टूट गया। आरोप है कि अगले दिन शराब के नशे में चंद्र प्रकाश अपने साथी जसवंत यादव के साथ फिर से आया और गाली-गलौज करने लगा। समझाने के बाद भी, उसने दुकान खाली करने और जान से मारने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि आरोपी पर पहले से ही 50 हजार रुपये का बकाया भी है।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके और घटना का सही कारण सामने आ सके।

यह भी पढ़े : हज हादसा : मक्का और मदीना में मौत होने पर सरकार नहीं देती मुआवजा, शव भी नहीं ले जा सकते; जानिए क्या है नियम?

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें