Lucknow : यूपी में 45 हज़ार होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती जवानों की ड्यूटियों में होगी कटौती!

  • सरकार से 100% ड्यूटियां लगाने की गारंटी का जवानों को इंतज़ार

Lucknow : यूपी में तैनात होमगार्ड स्वयंसेवकों को भविष्य में ड्यूटी कटौती का डर सता रहा है। यह डर यूपी में होने जा रही 45 हज़ार होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती प्रक्रिया से जोड़कर देखा जा रहा है।

यूपी में होने जा रही 45 हज़ार होमगार्डों की भर्ती प्रक्रिया से भले ही यूपी के लाखों नवयुवकों और युवतियों के लिए ख़ुशी की खबर हो ,लेकिन वर्तमान में तैनात होमगार्ड स्वयंसेवकों में होने जा रही भर्ती के कारण ड्यूटी कटौती की चिंता और मानसिक तनाव में बना हुआ है।…

45 हज़ार होमगार्डों की भर्ती प्रक्रिया को जोड़कर यूपी के दर्जनों जनपदों के होमगार्डों से बात चीत की गई जवानों ने नाम न छपाने को लेकर जानकारी देते हुए बताया है…कि अभी हमें साल में 365 दिन काम करने का मौका मिल रहा है। भर्ती के बाद प्रदेश में जवानों की संख्या बढ़ जाएगी। जवानों की बड़ी हुई संख्या के कारण जवानों को नियमित ड्यूटी भी नहीं मिलेगी। और हालत यह हो जाएंगे कि ड्यूटी लगाने के नाम पर जवानों से धन वसूली करने का मौका एक फिर मिल जाएगा।

वर्तमान समय में क़रीब 73 हज़ार होमगार्ड तैनात हैं। जिन्हें 365 दिन ड्यूटी करने का मौका मिल रहा है। भर्ती के बाद जवानों की संख्या बढ़ कर 1लाख 18 हज़ार हो जाएगी। पुराने होमगार्ड स्वयंसेवकों से मिली जानकारी में बताया गया कि वर्ष 2014 से पहले ड्यूटी को लेकर मारा- मारी बनी रहती थी। देहात और शहरी क्षेत्रों में ड्यूटी लगने के लिए एक स्थान पर जवानों को बुलाया जाता था। कुछ लोगों को ड्यूटी नहीं मिलने के कारण घर वापस जाना पड़ता था। भर्ती के बाद जवानों की संख्या बढ़ जाएगी तब पूर्व की तरह हालत दिखाई देंगे।

होमगार्ड स्वयंसेवकों में भर्ती को लेकर नाराजगी है। 45 हज़ार होमगार्डों की भर्ती के बाद जवानों को कम ड्यूटी मिलेंगी। सरकार को पहले 100% ड्यूटी करनी चाहिए, जवानों को ईपीएफ और आयुष्मान कार्ड के लाभ के साथ होमगार्डों की सेवा नियमावली बनानी चाहिए

मुकेश कुमार द्विवेदी,अध्यक्ष यूपी होमगार्ड अवैतनिक अधिकारी व कर्माचारी एसोसिएशन

एम के बशाल, डीजी होमगार्ड यूपी ने कहा कि यूपी में 45 हजार होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती के बाद जवानों की ड्यूटियों में कटौती नहीं होगी। क्योंकि वर्तमान में होमगार्डों की ड्यूटी मांग को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। जवानों की ड्यूटियों के लिए नए स्पॉट निर्धारित होंगे। हम चाहते हैं कि हमारे जवान पुलिस के जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ड्यूटी करें

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें