
वॉशिंगटन : अमेरिकी ट्रंप प्रशासन जल्द ही एक नया कानून लागू करने की तैयारी में है, जिसके तहत रूस से व्यापार करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस प्रस्ताव को समर्थन देते हुए कहा कि उनकी पार्टी ऐसा विधेयक पेश करने जा रही है, जो रूस के साथ व्यापार को किसी भी देश के लिए बेहद कठिन बना देगा।
रविवार को मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि रूस के व्यापारिक साझेदार देश यूक्रेन युद्ध को परोक्ष रूप से वित्तपोषित कर रहे हैं, विशेष रूप से वे देश जो रूस से कच्चा तेल और गैस खरीदते हैं। उन्होंने बताया कि रिपब्लिकन पार्टी इस नए विधेयक में रूस से व्यापार करने वाले देशों पर सख्त प्रतिबंधों का प्रावधान शामिल करने जा रही है।















