MP : राजधानी भोपाल में टूट सकता है 84 साल का रिकॉर्ड, कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट

MP : राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार-रविवार की रात भोपाल और इंदौर में पारा 6.4 डिग्री तक पहुंचा। पहाड़ों में हुई बर्फबारी के असर से मध्यप्रदेश में नवंबर की यह सर्दी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

अनुमान है कि जैसे ही भोपाल में रात का पारा 0.3 डिग्री तक गिरा, 84 साल पुराना तापमान रिकॉर्ड टूट जाएगा।

राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री से गिरकर 6.4 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि दिन का तापमान 26.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इंदौर में भी न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री से घटकर 6.4 डिग्री पर पहुंचा, दिन का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री रहा।

बैतूल में रात का तापमान 9.4 डिग्री, दिन का 25.5 डिग्री रहा। राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। शिवपुरी में रात का पारा 9 डिग्री, दिन का 30 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। छिंदवाड़ा में न्यूनतम 9.2 और दिन का 27.5 डिग्री, दमोह में रात का तापमान 9.2 और दिन का 28.2 डिग्री रहा।

जबलपुर का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री, दिन का 26.4 डिग्री रहा। मंडला में रात का पारा 8.8 और दिन का 29.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। नौगांव में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री, अधिकतम 27.4 डिग्री। रीवा में रात का पारा 7.4, दिन का 26.5 डिग्री और उमरिया में न्यूनतम 7.3 तथा अधिकतम 26 डिग्री दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें