
Tundla, Firozabad : शहर में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में जन एकता यात्रा निकली गई। इस दौरान हाथों में तिरंगा लिए लोग देश भक्ति के गीतों पर झूमते हुए चले। जन एकता यात्रा में विभिन्न स्कूलों ने हिस्सा लिया।
विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर द्वारा दीपा का चौराहे पर जन एकता यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधायक सिरसागंज हरिओम यादव रहे। जन एकता यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। देश भक्ति के गीतों में पूरा शहर सराबोर हो गया। जन एकता यात्रा का समापन एटारोड स्थित मंडी समिति पर किया गया। इस दौरान यात्रा में जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, पालिकाध्यक्ष भंवर सिंह, नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, सुशील चक, मनप्रीत सिंह कीर, सीओ अंबरीश कुमार, ईओ आशुतोष त्रिपाठी, अतिक्रमण प्रभारी अशोक शर्मा, थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह, पारुल मिश्रा आदि पुलिस बल मौजूद रहा।










