
- आत्मनिर्भर भारत संकल्प के तहत आयोजित हुआ प्रोफेशनल सम्मेलन
Banda : सदर विधानसभा क्षेत्र में लोगों को आत्मनिर्भर भारत अभियान से जोड़ने और इसे आगे बढ़ाने के लिए शहर के एक होटल में प्रोफेशनल (प्रबुद्ध) सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए कानपुर के एमएलसी अविनाश सिंह चौहान और सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत मिशन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई में आत्मनिर्भर भारत अभियान एक विराट जनांदोलन का रूप ले चुका है।
शहर के एक होटल में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए कानपुर के विधान परिषद सदस्य अविनाश सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों की बदौलत भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने लोगों को आत्मनिर्भर भारत अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि भारत में ही गुणवत्तापूर्ण ढंग से सभी वस्तुओं का निर्माण किया जाए और दूसरे देशों पर निर्भरता समाप्त की जा सके। उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को सशक्त करने की बात कही।
सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए स्वयं को आत्मनिर्भर बनाना होगा। उनका कहना था कि स्वदेशी अपनाने से ही विकसित भारत की परिकल्पना साकार हो सकेगी और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। विधायक ने सभी को अपने देश व जिले में बने उत्पादों का प्रयोग करने का संकल्प दिलाया।
जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने पीएम मोदी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प दोहराया और ‘वोकल फॉर लोकल’ को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, नगर पालिका चेयरमैन मालती बासू, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह, संतोष गुप्ता, अशोक त्रिपाठी जीतू, जिला उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र त्रिपाठी, उत्तम सक्सेना, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, अनिरुद्ध त्रिपाठी दद्दा, पुष्कर द्विवेदी, राजेश गुप्ता रज्जन, राजेश गुप्ता, जागृति वर्मा आदि शामिल रहे।










