
Lucknow : लखनऊ के सासंद एवं केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को लखनऊ पहुँचे। चौधरी चरण सिंह अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुँचने पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
इसके बाद राजनाथ सिंह कैंट विधानसभा के कैंट मंडल-4 में वरिष्ठ कार्यकर्ता जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। रक्षामंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन केवल एक संघर्ष की कहानी नहीं, बल्कि साहस, स्वाभिमान और जनजातीय समाज के अधिकारों के आंदोलन से जुड़ा एक ऐतिहासिक अध्याय है। भगवान बिरसा मुंडा का जीवन आने वाली पीढ़ियों को अन्याय के ख़िलाफ़ संघर्ष करने तथा राष्ट्रहित और कर्तव्यपथ पर चलने के लिए निरंतर प्रेरणा देता रहेगा।
उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन साहस, स्वाभिमान और जनजातीय समाज के अधिकारों के आंदोलन से जुड़ा एक ऐतिहासिक अध्याय है। भगवान बिरसा मुंडा का जीवन आने वाली पीढ़ियों को अन्याय के ख़िलाफ़ संघर्ष करने तथा राष्ट्रहित और कर्तव्य पथ पर चलने के लिए निरंतर प्रेरणा देता रहेगा।
इस अवसर पर लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा, विधायक ओ०पी० श्रीवास्तव, पूर्व विधायक कैंट सुरेश तिवारी, पूर्व उपाध्यक्ष छावनी परिषद प्रमोद शर्मा, मंडल अध्यक्ष रूपा देवी, कैंट मंडल के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।










