Dehradun : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की ‘लीडिंग लेडीज’ पुस्तक का विमोचन

देहरादून : दून इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दून लिटरेचर फेस्टिवल का आज दूसरा दिन है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सीएम ने लेखक आग्रहरी ढींगरा की पुस्तक “लीडिंग लेडीज ऑफ इंडिया” का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य भावनाओं, विचारों और अनुभवों को व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है और सामाजिक एवं सांस्कृतिक जागरूकता में इसकी अहम भूमिका है। उन्होंने आशा जताई कि यह पुस्तक पाठकों, विशेषकर महिलाओं, को प्रेरित करेगी और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

सीएम ने यह भी कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की मांग राज्य में लगातार बढ़ रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके अलावा, राज्य की संस्कृति और परंपराओं को संजोए रखने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें