Bijnor : जिलाधिकारी जसजीत कौर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को कराई शपथ ग्रहण

Bijnor : जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान उ.प्र. मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ, शाखा बिजनौर के नए पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई।

उन्होंने नव निर्वाचित कार्यकारिणी अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, जिला मंत्री सुधांशु शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि वे नव निर्वाचित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी कर्मचारियों के हितों की रक्षा एवं उनकी समस्याओं के निदान के लिए तत्पर रहेंगे। साथ ही शासकीय कार्यों एवं अपने दायित्वों के प्रति पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और कर्तव्य बोध के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह, वित्त एवं राजस्व अधिकारी वान्या सिंह, न्यायिक अंशिका दीक्षित, उप जिलाधिकारी सदर रितु चौधरी, अजीत उपाध्याय प्रांतीय मंत्री, कार्यकारिणी के सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें