
Hathras : बिहार में भाजपा गठबंधन की प्रचंड जीत के आसार को देखते हुए निवर्तमान जिला महामंत्री संजय सक्सेना के मधुगढ़ी स्थित जिला कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्सव मनाया। कार्यालय परिसर में आतिशबाज़ी की गई और मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ नारे लगाए “बिहार हुई हमारी है, अब बंगाल की बारी है।”
इस अवसर पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि भाजपा का संगठन आज विश्व स्तर पर मजबूत पहचान बना चुका है और जनता का भरोसा लगातार माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर कायम है। उन्होंने कहा कि देश सुरक्षित हाथों में है और यही जनता के विश्वास का प्रतीक है।
शहर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह उत्साह कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
रामकुमार वर्मा, रत्नेश चटर्जी, राम हरि चाहर, विष्णु बघेल, विशाल गुप्ता, विवेक वार्ष्णेय, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, रमेश राजपूत, रजत अग्रवाल, नरेंद्र ग्रोवर, अंकित गौड़, सुनीता वर्मा, प्रदीप शर्मा, मनोज वर्मा, अशोक कुमार, मनोज शर्मा, जितेंद्र प्रधान, शेखर वार्ष्णेय, बंसी पंडित, दीपक वार्ष्णेय, शिवम कुलश्रेष्ठ, दीपक माहौर, विशेष कर्दम, वंश शर्मा, विश्वो लाला, कुलदीप बघेल, प्रदीप गुप्ता, रूपेश प्रजापति, विष्णु चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता।










