
मुंबई। लंदन स्थित इंडिया हाउस को महाराष्ट्र सरकार अधिग्रहित करेगी और उसे स्मारक के रूप में संरक्षित करेगी। स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर कभी इसी इंडिया हाउस में रहते थे। यह जानकारी सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार ने दी है।
मंत्री शेलार रघुजी राजे भोसले की ऐतिहासिक तलवार लाने के लिए जब लंदन दौरे पर गए थे, तभी उन्होंने इंडिया हाउस का दौरा किया था। उस समय लंदन में रहने वाले भारतीयों ने यह मामला उनके ध्यान में लाया था। नासिक की विधायक देवयानी फरांडे ने भी यह मांग की थी। देवयानी फरांडे, सामान्य प्रशासन, सांस्कृतिक कार्य, पुरातत्व विभाग और संबंधित विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में एक समीक्षा बैठक हुई।
“मित्र” की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया जाएगा और सामान्य प्रशासन विभाग, सांस्कृतिक कार्य विभाग, पुरातत्व विभाग और वित्त विभाग इसमें भाग लेंगे। इस समिति द्वारा ‘इंडिया हाउस’ के अधिग्रहण पर एक व्यापक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। उसे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
यह भी पढ़े : महीनों पहले ही हो गई थी लाल किला ब्लास्ट की भविष्यवाणी! ज्योतिषी ने कहा था- ‘नवंबर में ‘पहलगाम-2’ नामक घटना होगी’















