
चंडीगढ़ : विश्व चैम्पियन क्रिकेटर शेफाली वर्मा बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलीं। संत कबीर कुटीर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें हार्दिक अभिनंदन किया। हरियाणा सरकार की ओर से शेफाली वर्मा को 1.50 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार और ग्रेड ए ग्रेडेशन सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
इसके अलावा, हरियाणा महिला आयोग ने उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर भी नियुक्त किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि शेफाली वर्मा ने न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है और वह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

शेफाली वर्मा ने अपने परिवार के साथ हरियाणा सरकार का धन्यवाद किया और कहा कि पूरे देश में हरियाणा खेलों के क्षेत्र में एक रोल मॉडल है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और खेल को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार की सराहना की।










