बिहार चुनाव के Exit Poll पर सामने आया भाजपा का पहला बयान, कहा- ‘एकतरफा लहर थी…’

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल सामने आने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अधिकतर सर्वेक्षणों में भाजपा-जदयू और अन्य सहयोगी दलों के एनडीए गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। एग्जिट पोल जारी होने के कुछ ही घंटे बाद भाजपा की ओर से पहला आधिकारिक बयान भी सामने आया है।

राज्य की 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान हुआ — पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों और दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग संपन्न हुई। अब सबकी निगाहें 14 नवंबर पर टिकी हैं, जब निर्वाचन आयोग आधिकारिक नतीजे घोषित करेगा।

क्या कह रहे हैं एग्जिट पोल?

अधिकांश एग्जिट पोल्स में एनडीए गठबंधन को एक बार फिर सत्ता में वापसी करते हुए दिखाया गया है। वहीं, महागठबंधन को दूसरे स्थान पर बताया गया है।
पहली बार चुनावी मैदान में उतरी प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज के प्रदर्शन को निराशाजनक बताया गया है।

इंडिया टीवी–मैट्रिज सर्वे के मुताबिक,

  • एनडीए को 147 से 167 सीटें,
  • महागठबंधन को 70 से 90 सीटें,
  • जबकि अन्य दलों को 2 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है।

भाजपा का पहला बयान

एग्जिट पोल आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने विश्वास जताया है कि बिहार की जनता ने विकास और सुशासन पर भरोसा जताया है।
भाजपा ने कहा कि राज्य में इस बार मतदाताओं के बीच एनडीए के पक्ष में एकतरफा लहर थी।

भाजपा के बिहार प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा —

“इस चुनाव में बिहार के मतदाताओं ने अभूतपूर्व उत्साह का प्रदर्शन किया है। रिकॉर्ड मतदान प्रतिशत इस बात का प्रमाण है कि जनता को लोकतंत्र पर अटूट विश्वास है। माताओं, बहनों, युवाओं और समाज के हर वर्ग ने जिस तरह से भागीदारी निभाई है, वह बताता है कि बिहार फिर से विकास, सुशासन, स्थिरता, शांति और समृद्धि के लिए एनडीए को चुनने जा रहा है।”

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें