Lucknow : एलडीए उपाध्यक्ष ने तीन अभियंताओं को जारी किया कारण बताओ नोटिस

  • परियोजनाओं की धीमी रफ्तार पर नाराजगी, उपयोगिता प्रमाण पत्र समय पर न भेजने पर उठी कार्रवाई की तलवार।

Lucknow : लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) में सरकारी परियोजनाओं की धीमी रफ्तार और शासकीय धनराशि के उपयोग में लापरवाही पर उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने विभाग के तीन अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस पाने वालों में प्रभारी अधिशासी अभियंता निशांत कुमार, सहायक अभियंता अतुल मिश्रा और प्रवीन कुमार शामिल हैं।

उपाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि शासन से स्वीकृत परियोजनाओं के लिए जारी धनराशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूसी) समय पर शासन को नहीं भेजा गया। इस लापरवाही के चलते अवशेष धनराशि का भुगतान रुक गया है, जिससे कई परियोजनाएं अधर में लटकी हुई हैं और कार्य की गति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

परियोजनाओं में करोड़ों रुपये की धनराशि अटकी

हनुमान सेतु से निशातगंज पुल तक 4 लेन सड़क निर्माण की 49.94 करोड़ की परियोजना में अब तक 34.96 करोड़ रुपये ही खर्च हुए हैं। 14.98 करोड़ रुपये की राशि यूसी न भेजे जाने के कारण शासन स्तर पर अटकी हुई है। इसी तरह जियामऊ में अल्प आय वर्ग के 72 आवासों के बाह्य विकास कार्य की 1.71 करोड़ रुपये की परियोजना में भी केवल आधी राशि खर्च हुई है। वहीं, हजरतगंज में नाजा मार्केट से नावेल्टी चौराहा तक चल रही परियोजना में भी प्रगति प्रभावित हुई है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें