आस्था का सम्मान,विकास और गरीबों का कल्याण एनडीए ही कर सकता है- CM योगी आदित्यनाथ

Araria : द्वितीय चरण के तहत 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार में अररिया जिले के सिकटी स्थित धर्मगंज मेला मैदान और नरपतगंज हाई स्कूल के मैदान में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि आस्था का सम्मान,विकास और गरीबों का कल्याण एनडीए ही कर सकता है।

योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो कहा वह करके दिखाया। अयोध्या में राम मंदिर की लड़ाई चल रही थी तो बिहार के राम भक्त रामलला मंदिर के निर्माण में नारा लगा कर पहुंच रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग कहते थे राम मंदिर नहीं बनने दिया जाएगा और इसके लिए उन लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा भी दे रखा था। राजद ने राम मंदिर के रथ यात्रा को बिहार में रोक दिया था और राजद के पार्टनर समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में राम भक्तों पर लाठी बरसाकर लहूलुहान कर रहा था।

सीएम योगी ने कहाकि अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर का निर्माण हो गया है। अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नामकरण महर्षि वाल्मीकि के नाम पर किया गया तो रेन बसेरा का नाम निषाद राज के नाम से किया गया है। राम मंदिर के लिए बनने वाली प्रसाद जहां तैयार किया जाता है, वह माता सबरी के नाम पर है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि, महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महाकवि तुलसीदास का मंदिर बन गया है। जटायु की प्रतिमा के साथ ही सेतुबंध निर्माण में गिलहरी के योगदान पर गिलहरी की भी प्रतिमा स्थापित की गई है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की 25 नवंबर को प्रधानमंत्री अयोध्या धाम आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम और माता जानकी आज विराजमान है। अयोध्या में राम का मंदिर बना तो सीतामढ़ी में मां जानकी का मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में साढ़े आठ साल से न कर्फ्यू है और न दंगा। यूपी में सब चंगा है और यही एनडीए की गारंटी है।

बिहार की अतीत काफी गौरवशाली है बिहार की धरती मां जानकी, महात्मा बुद्ध,24 में जैन तीर्थंकर भगवान महावीर को जन्म देने वाला है। बिहार की धरती पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद,लोकनायक जयप्रकाश नारायण, जननायक कर्पूरी ठाकुर को जन्म देने वाली है। बिहार की यह धरती आर्यभट्ट, आचार्य चाणक्य,चंद्रगुप्त मौर्य की धरती है।

उन्होंने कहा कि बिहार विकसित होता है तो भारत विकसित होता है और बिहार खुशहाल तो भारत खुशहाल। बिहार में स्वर्ण युग आता है तो भारत में स्वर्ण युग आता है। उन्होंने कहा कि बिहार दुनिया को ज्ञान दिया। नालंदा विश्वविद्यालय ने दुनिया को जान से रोशन किया तो फिर बिहार में निरक्षरता क्यों बढ़ी।शांति और धर्म की धरती बिहार में जंगलराज क्यों आ गया।उन्होंने कांग्रेस और राजद पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस और राजद वालों ने समाज को बांटने और जाति को जाति से लड़ाने का काम किया है बिहार में खानदानी माफिया अराजकता फैलाने की पूरी छूट दे रखी थी। फलस्वरूप बिहार परिचय का मोहताज हो गया।लेकिन 20 साल के नीतीश कुमार के शासनकाल ने बिहार के पुराने अतीत को लौटने का काम किया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज एनडीए हर महीने 80 करोड़ परिवारों को मुफ्त अनाज,50 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड से मुफ्त उपचार,46 करोड़ के बैंक खाते खोलकर योजना का लाभ,12 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,12 करोड़ गरीब परिवारों को घर शौचालय,10 करोड़ गरीब परिवारों के घर मुफ्त रसोईघर कनेक्शन,4 करोड़ को आवास की सुविधा,3 करोड़ को फ्री बिजली दे रही है।अर्थात बिहार में राशन फ्री,स्वास्थ्य सुविधा फ्री,बिजली का कनेक्शन फ्री,रसोई गैस कनेक्शन फ्री और नल से जल फ्री।बिहार का नौजवान स्टार्टअप और उद्यम स्थापित कर रहे हैं।बिहार के नौजवान अपनी नई पहचान बना रहे हैं।

सभा को सांसद प्रदीप कुमार सिंह,गुजरात के खेरा सांसद देबू सिंह चौहान,विजय कुमार मंडल, देवंती यादव,राजेश चंद्र झा,नवी यादव,आशीष पटेल,आदित्य नारायण झा,राजेंद्र यादव,आकाश राज,नागेश्वर यादव,लोजपा रामविलास k जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह आदि ने भी संबोधित किया।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें