
Kaptanganj, Basti : भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों द्वारा ब्लॉक सभागार कक्ष में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान (SIR)” की जानकारी देने हेतु विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा पवन कसौधन एवं पूर्व विधायक सी.ए. चंद्र प्रकाश शुक्ला ने विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा प्रत्युष विक्रम सिंह,अभियान संयोजक अखण्ड प्रताप सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता उमाशंकर पटवा, जिला पंचायत सदस्य प्रमोद कुमार उर्फ गिल्लम चौधरी,आनंद कलहंस,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखराम गौड़,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भोला निषाद,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह,गौरव मणि त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष, मानस भूषण राम त्रिपाठी सहित विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।










