पीलीभीत : पत्नी की पिटाई के आरोप में जेल से रिहा हुए पति ने खाया जहर, मौत

न्यूरिया, पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के राजा कॉलोनी निवासी विश्वजीत बैरागी की विगत दिवस शुक्रवार देर रात जिला अस्पताल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद में पत्नी पर बांका से हमला करने के मामले में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था, इसी मानसिक तनाव और अवसाद में उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, घटना 5 नवंबर शाम लगभग 5 बजे की है। पत्नी मनीषा बैरागी से विवाद के दौरान विश्वजीत ने उसकी पिटाई की और बांका से वार कर घायल कर दिया। घायल महिला का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। मामले में पीड़िता के भाई विचित्र मंडल निवासी शक्ति फार्म थाना सितारगंज, जिला उधमसिंह नगर ने न्यूरिया थाना में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी विश्वजीत का शांतिभंग में चालान किया। बाद में एसडीएम कोर्ट से उसकी जमानत हो गई थी।
जमानत के बाद से विश्वजीत मानसिक अवसाद में था।

विगत दिवस शुक्रवार को उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। जिला अस्पताल में भर्ती कराने पर इलाज शुरू हुआ, लेकिन देर रात उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही न्यूरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। परिजनों में मातम का माहौल है, वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

यह भी पढ़े : सीतापुर में झोलाछाप डॉक्टरी पर DM की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ : ऑपरेशन से महिला की मौत के बाद अवैध अस्पताल का ‘संचालक’ गिरफ्तार!

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें