
Jalaun : चुर्खी थाना क्षेत्र के बड़ी नादई गांव में शुक्रवार को एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बड़ी नादई निवासी रेखा (पत्नी किशन पाल) ने किसी अज्ञात कारणवश जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर चुर्खी थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।










