हिमाचल में 294 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द , बोर्ड पाठ्यक्रम न पढ़ाने पर कार्रवाई

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के 294 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है। इन स्कूलों पर आरोप है कि वे बोर्ड द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के बजाय अन्य प्रकाशकों की किताबें छात्रों को पढ़ा रहे थे।

राज्य में नौवीं से 12वीं कक्षा तक करीब 1,400 निजी स्कूलों को शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त है। बोर्ड ने हाल ही में सभी स्कूलों से छात्रों के लिए खरीदी गई पुस्तकों के बिल मांगे थे। जांच में सामने आया कि 294 स्कूलों ने नियमों का उल्लंघन करते हुए अन्य प्रकाशकों की पुस्तकें इस्तेमाल की थीं।

बोर्ड ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए इन स्कूलों की मान्यता रद्द करने का फैसला लिया। शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए बोर्ड की किताबें पढ़ाना अनुबंध के तहत अनिवार्य है, लेकिन संबंधित स्कूलों ने यह नियम तोड़ा।

शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में स्कूलों के खिलाफ एक साथ कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा,

“मान्यता प्राप्त स्कूलों को बोर्ड की पुस्तकें ही पढ़ानी होती हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले 294 स्कूलों की मान्यता तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई है।”

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें