
गुरसहायगंज, कन्नौज । कन्नौज शादी समारोह में शामिल होने के बाद ई रिक्शा से रेलवे स्टेशन जा रहे हैं यात्री की अटैची से 18 लाख के सोने चांदी के जेवरात पार हो गए। जानकारी मिलते ही जेवरात स्वामियों में हड़कंप मच गया। मामले में उन्होंने एक रिश्तेदार पर जेवरात चोरी करने का शक जताया है। गुरुवार को पुलिस को मामले का प्रार्थना पत्र दिया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जलालाबाद निवासी फरमान उल्ला उर्फ मुन्ना वर्तमान में नरेला दिल्ली में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। 27 अक्टूबर को जलालाबाद में भतीजे अनवर के बेटी की शादी में शामिल होने के लिए अपनी चार पुत्रियां और एक पुत्र के साथ वे लोग आए थे। फरमान उल्ला ने बताया कि शादी के दौरान घर में एक रिश्तेदार पुत्री के साथ बैठकर उनके जेवरात के बारे में जानकारी कर रहा था और पूछ रहा था कि यह सोने के हैं।
पुत्री ने जेवरात सोने के होने की बात बताई इसके बाद से वह उनसे काफी बातचीत करने लगा। इसके बाद शादी समारोह समाप्त होने पर 31 अक्टूबर की देर रात करीब साढ़े आठ बजे चारों पुत्री और पुत्र के साथ ई रिक्शा पर बैठकर वह गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने आ रहा था इस दौरान रिश्तेदार भी साथ में चल रहा था। स्टेशन पहुंचने से पहले ही उसने अटैची से करीब अठारह लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी कर लिए।
मामले की जानकारी होने पर रिश्तेदार को फोन किया तो उसने नानुकुर किया और इसके बाद जब उसके घर पर गए तो वह फोन बंद कर फरार हो गया। कई दिन तक तलाश करने के बाद वह नहीं मिला जिस पर गुरुवार को उसके खिलाफ पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शादीशुदा तीन बेटियों के जेवरात थे।
यह भी पढ़े : Odisha Bus Accident : कलिंगा घाटी में खाई में गिरी बस, 1 महिला की मौत, कई यात्री घायल











