
भास्कर ब्यूरो
- मानकों के विपरीत कोई अस्पताल संचालित नहीं होंगा :- स्वदेश गुप्ता
Kannauj : जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वदेश गुप्ता की टीम ने तिर्वा स्थित सिटी हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में अस्पताल में गंभीर अनियमितताएं, मानकों की अवहेलना और चिकित्सकों की अनुपस्थिति पाई गई।
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासन ने अस्पताल का पंजीकरण तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया। सीएमओ ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जनपद के किसी भी निजी अस्पताल में मानक विरुद्ध संचालन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता से कोई समझौता स्वीकार नहीं होगा। सभी निजी चिकित्सालयों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें, अन्यथा उनकी मान्यता भी रद्द की जा सकती है।










