एटा : विधायक ने सिमरई-अर्जुनई तक कराई सड़क स्वीकृत, क्षेत्र की जनता को बड़ी सौगात

एटा। अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद एटा के ग्राम सिमरई से अर्जुनई तक 2.700 किलोमीटर लंबी सड़क के नवनिर्माण कार्य को ₹2 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से स्वीकृति मिल गई है। यह स्वीकृति अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर के सतत प्रयासों से संभव हुई है।

इस स्वीकृति से क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और स्थानीय विकास को नई दिशा मिलेगी। विधायक राठौर ने कहा, जनता से जो वादा किया है, वो पूरा कर के दिखाएंगे। वही अब स्थानीय जनता ने इस निर्णय पर प्रसन्नता जताते हुए विधायक को धन्यवाद दिया है।

यह भी पढ़े : Bihar Chunav : ‘यूपी में श्रीराम ने बदला चुनावी समीकरण तो अब बिहार में माता सीता की बारी…’ जानिए क्या है NDA की जीत का प्लान?

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें