Etah : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक

Etah : अलीगंज थाना क्षेत्र के कायमगंज रोड स्थित एसआर पेट्रोल पंप के निकट एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।

अलीगंज क्षेत्र के ग्राम ढिवइया अख्तियारपुर निवासी अजय कुमार पुत्र पेशकार 34 वर्ष श्याम बिहारी कोल्ड, अलीगंज बाईपास में काम करता था। गत शाम जब वह काम से वापस लौट रहा था, तभी अलीगंज की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने एसआर पेट्रोल पंप के निकट उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें