Uttarakhand : धान खरीद के पोर्टल बढ़ने पर किसानों और व्यापारियो को मिली बड़ी राहत

सितारगंज ( उत्तराखंड ) : किसानों की धान तुलाई को लेकर आ रही दिक्कतो से बड़ी राहत मिली है कुमाऊ क्षेत्र की तराई कृषि मंडियो में धान तौल को लेकर दिक्कत आ रही थी। प्रतिदिन तराई की मंडियो में किसान धान तौल को लेकर परेशान थे नानकमत्ता मैं दो दिन पूर्व धान केंद्र पर तौल बंद होने पर जमकर हंगामा हुआ था।

राइस मिल एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक संजय गोयल नें कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से पत्राचार कर कच्चे आढ़तियों का पोर्टल बढ़ाने की मांग की थी इसके बाद प्रत्येक कच्छे आढ़ती का एक हजार कुंटल का पोर्टल बढ़ गया है प्रदेश संयोजक संजय गोयल ने बताया कि तराई क्षेत्र में बड़ी मात्रा में किसानों का ध्यान अभी खेतों और घरों में पड़ा है पोर्टल बंद होने से किसानों के माल की बिक्री नहीं हो रही थी संजय गोयल नें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा खाद्य मंत्री रेखा आर्य का धन्यवाद किया।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें