
कर्नाटक के बेंगलुरु में डॉक्टर कृतिका एम रेड्डी की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया है कि मृतक की पत्नी, डॉक्टर कृतिका की हत्या उसके पति, डॉक्टर महेंद्र रेड्डी जीएस ने ही की थी। इसके कुछ महीनों बाद, महेंद्र ने करीब आधा दर्जन महिलाओं से संपर्क किया और उनके सामने शादी का प्रस्ताव भी रखा।
पुलिस के अनुसार, महेंद्र ने एक महिला के सामने कबूल किया कि उसने अपनी पत्नी को हत्या कर दी है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, महेंद्र ने 4 से 5 महिलाओं को मैसेज भेजे थे, जिनमें एक मेडिकल प्रोफेशनल महिला भी शामिल थी। पुलिस का कहना है कि महेंद्र ने इन महिलाओं को संदेश भेजे थे, जिनमें लिखा था, “मैंने तुम्हारे लिए अपनी पत्नी को मार दिया है।” खास बात यह है कि जब महिला ने उसे कई ऐप पर ब्लॉक कर दिया, तो उसने फोन पे ऐप के जरिए ये संदेश भेजे।
यह भी पता चला है कि महेंद्र दूसरी शादी करने की योजना में था और इसके लिए महिलाओं के संपर्क में आया था। उसने 24 अप्रैल को कृतिका की एनेस्थीसिया देकर हत्या कर दी थी, और बाद में उसे 14 अक्तूबर को उडुपी जिले से गिरफ्तार किया गया।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसने महेंद्र को शादी से पहले ही ब्लॉक कर दिया था और कृतिका से शादी के बाद उसने उससे दूरी बना ली थी। जांच में पाया गया है कि महेंद्र 2023 तक मुंबई की एक महिला के संपर्क में था और उसने उसके साथ भी शादी का प्रस्ताव रखा था, लेकिन बाद में उसने कहा कि वह मर चुका है। सितंबर में उसने फिर संपर्क किया और बताया कि वह जीवित है और उसकी पहली पत्नी मरने वाली है, इसलिए वह उससे शादी करना चाहता है।
पुलिस ने बताया कि मुनि रेड्डी, जो कि कृतिका के पिता हैं, ने 2024 में अपने दामाद महेंद्र रेड्डी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि महेंद्र ने 21 अप्रैल 2025 को कृतिका को पेट की तकलीफ का बहाना बनाकर नसों के जरिए बेहोशी की दवा दी, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। अस्पताल में मृत घोषित किए जाने के बाद, पुलिस ने महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़े : Bihar Chunav : बिहार में राहुल गांधी आज फोड़ेंगे ‘हाइड्रोजन बम’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में वोट चोरी पर बोलेंगे हमला














