
सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिला कारागार में बंद एक कैदी की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई है। कैदी की मौत से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला?
मृतक कैदी की पहचान विनोद कुमार (उम्र 57 वर्ष), निवासी मोहल्ला आनंद नगर, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के रूप में हुई है। विनोद कुमार दुष्कर्म के एक मामले में दोषी था और सात साल की सज़ा काट रहा था। वह लगभग एक साल पहले ही जिला कारागार में बंद हुआ था।

जेल प्रशासन का बयान
जेल प्रशासन ने बताया कि विनोद कुमार को सांस की पुरानी बीमारी थी। देर रात उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। पहले कैदी का उपचार जिला कारागार अस्पताल में किया गया।
हालाँकि, हालत गंभीर होने पर उसे तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान ही विनोद कुमार ने दम तोड़ दिया।
जिला कारागार के एक कैदी की मौत का मामला होने के कारण अब इस घटना की मजिस्ट्रेट जाँच भी होने की संभावना है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

माँ ने लगाया आरोप
कैदी की मौत के मामले में उसकी मां ने बेटे की मौत पर सवाल उठाए हैं उसका कहना है कि वह अपने बेटे से कल जिला जेल में मिलने गई थी उसकी चाय भी पिलाई थी तब वह पूरी तरह से ठीक था लेकिन अचानक आज सुबह उसकी मौत की जानकारी मिली उन्हें मामला संदिग्ध प्रतीत होता है।
यह भी पढ़े : लापरवाही या हादसा? बिलासपुर में ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में 11 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल












