महराजगंज : सीमा क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी ने किया पेट्रोलिंग

कोल्हुई, महराजगंज। कार्तिक पूर्णिमा पर्व को देखते हुए सीमा पर अवैध गतिविधियों के रोक थाम के लिए कोल्हुई पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र में पेट्रोलिंग किया। इस दौरान उन्होंने एकसड़वा में भी गश्त किया । जिस से सीमा क्षेत्र में सुरक्षा एवं सुदृढ़ व्यवस्था का अहसास धराया गया।

नवागत प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह कोल्हुई थाने का पद भार संभालते ही पूरी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद, एवं थाना क्षेत्र में अमन शांति लाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। एक तरफ क्षेत्र की गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पूरे स्टाफ के साथ सक्रिय हो गए हैं तो दूसरी तरफ भारत नेपाल की खुली सीमा पर उन्हों ने गश्त तेज कर दिया है।

इसी क्रम में मंगलवार बीती शाम एस एस बी की टीम को लेकर सीमा क्षेत्र में जबरदस्त पेट्रोलिंग किया।सीमा पर पगडंडी के रास्ते अवैध गतिविधियों की चुनौती मिलती रहती है। जिस की रोकथाम के मद्देनजर निगरानी तेज कर दिया गया है। इस बाबत उन्हों ने सभी उप निरीक्षकों एवं चौकी प्रभारियों को भी निर्देशित किए हैं कि हर हाल में अपराध पर लगाम लगाने के लिए क्षेत्र में गश्त बढ़ा दें, तथा संदिग्धों पर निगरानी करते हुए आवश्यक कार्यवाही करते हुए शांति व्यवस्था बरकार रखें।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि भारत नेपाल की खुली सीमा पर अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए कोल्हुई पुलिस और एस एस बी की संयुक्त पेट्रोलिंग किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : बिहार के पूर्णिया में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्धावस्था में मौत

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें