Etah : सीएचसी अलीगंज पर ट्विन बेबी का किया गया सफल ऑपरेशन

Aliganj, Etah : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आपातकालीन स्थिति में एक गर्भवती महिला का ट्विन बेबी का सीजर किया गया। यह आपातकालीन सर्जरी सर्जन डॉ0 जितेंद्र सिंह व उनकी टीम द्वारा किया गया। अलीपुर ग्राम की किरन पत्नी रवि कुमार जो की एक गर्भवती महिला थी। उनके ट्विन बेबी थे, जिसमें एक बच्चा ब्रीज पोजीशन तथा दूसरा बच्चा ट्रांसवर लाई था। नॉर्मल डिलीवरी ना होने पर डॉ0 जितेंद्र द्वारा एनेथीसिया देकर सीजर किया गया।

सीजर के बाद गर्भवती महिला ने दो बच्चों को जन्म दिया। दोनों बच्चे सकुशल है। बताते चलें उक्त महिला का पहला प्रसव का नार्मल डिलीवरी हुई। दूसरी बार उक्त महिला के ट्विन बेबी थे। जो की एक बच्चा बड़ा तथा दूसरा बच्चा उल्टा था। डॉक्टरो ने परीक्षण के दौरान समस्या को क्रिटिकल बताया उसके बाद तत्काल इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। तथा सीएचसी सर्जन टीम द्वारा सीजर किया गया। अब जच्चा एवं बच्चा दोंनों सकुशल है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें