Noida : अलग-अलग घटनाओं मेें एक महिला अधिवक्ता सहित तीन ने की आत्महत्या

 Gautam Buddha Nagar, Noida : अलग-अलग घटनाओं में एक महिला अधिवक्ता सहित तीन लोगों ने आत्महत्या कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार महिला अधिवक्ता के प्रेमी ने उसे धोखा दिया था, उसके बाद उसने आत्महत्या किया है।

सहायक पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मूल रूप से बिहार के रहने वाले एक बड़े ठेकेदार सेक्टर 105 के बी- ब्लॉक में रहते हैं। उनकी 24 वर्षीय बेटी कुमारी प्रीति पेशे से अधिवक्ता थी। प्रीति ने आज अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस का कहना है

कि प्रीति का अभिप्राय नामक अधिवक्ता से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह बात उसके घर वालों को भी पता थी। बताया गया कि अभिप्राय ने प्रीति से शादी का वादा किया, लेकिन उसने अब शादी करने से इंकार कर दिया। इस बात से परेशान उसने आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को कुछ साक्ष्य मिले हैं। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस इस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

थाना सेक्टर -39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 105 के सी- ब्लॉक में मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले गोपाल काशी अपनी पत्नी रेखा के साथ रहते थे। उन्होंने बताया कि बीती रात को घर के बरामदे की सरिया में गाेपाल की पत्नी ने चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में यह पता चला है कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी विजय गौतम ने बताया कि 3 अक्टूबर की रात 12 बजे के करीब होशियापुर गांव में रहने वाले राहुल पुत्र सहदेव उम्र 22 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर की चौथी मंजिल से नीचे को छलांग लगा दिया। गंभीर रूप से घायल राहुल ने नोएडा के जिला अस्पताल में आज दम ताेड़ दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मृतक के परिजनों से आत्महत्या के कारण के बारे में पता लग रही है। मृतक मूल रूप से जनपद अलीगढ़ के रहने वाला था तथा वर्तमान समय में होशियापुर गांव में किराए के मकान पर रहता था।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें