
आईसीएआई सीए सितंबर 2025 परीक्षा (फाइनल, इंटर और फाउंडेशन) के परिणाम आज यानी 3 नवंबर 2025 को जारी किए जा सकते हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार बेसब्री से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने हाल ही में जारी नोटिस में बताया था कि परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करना होगा।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम दोपहर करीब 2 बजे, जबकि फाउंडेशन कोर्स का परिणाम शाम 5 बजे के आसपास जारी किया जाएगा।
परिणाम चेक करने की प्रक्रिया:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर संबंधित परीक्षा के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड भरें।
- विवरण सबमिट करने के बाद परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार परिणाम को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख सकते हैं।
बता दें कि आईसीएआई ने फाइनल कोर्स (ग्रुप 1 और 2) की परीक्षाएं क्रमशः 3, 6, 8 और 10, 12, 14 सितंबर 2025 को आयोजित की थीं। वहीं, इंटरमीडिएट कोर्स (ग्रुप 1 और 2) की परीक्षाएं 4, 7, 9 सितंबर और 11, 13, 15 सितंबर 2025 को हुई थीं। अब सभी परीक्षार्थी आज अपने मेहनत के नतीजे का इंतजार कर रहे हैं।















