
Bihar NDA Manifesto : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए ने पटना में अपना घोषणा पत्र जारी किया है। इस संकल्प पत्र में वादे किए गए हैं कि सरकार बनने पर 1 करोड़ सरकारी नौकरियां दी जाएंगी, महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की सहायता मिलेगी, किसानों को सम्मान निधि प्रदान की जाएगी, एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर में भारी निवेश किया जाएगा, और औद्योगिक विकास पर खास ध्यान दिया जाएगा।
एनडीए (NDA) के प्रमुख नेताओं जैसे केंद्रीय मंत्री-भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री-एचएएम (एस) संरक्षक जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री-एलजेपी (आरवी) प्रमुख चिराग पासवान, आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और अन्य ने पटना में इस संकल्प पत्र को जारी किया।
NDA के संकल्प पत्र में क्या है खास
1. सरकारी नौकरी और रोजगार
- कौशल जनगणना कर कौशल आधारित रोजगार प्रदान किए जाएंगे।
- हर जिले में मेगा स्किल सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जिससे बिहार ग्लोबल स्किलिंग सेंटर बनेगा।
- मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की सहायता।
- 1 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाया जाएगा।
- महिला उद्यमियों को करोड़पति बनाने के लिए ‘महिला मिशन करोड़पति’ शुरू किया जाएगा।
- अति पिछड़ा वर्ग के व्यावसायिक समूहों को ₹10 लाख सहायता।
- सुप्रीम कोर्ट से रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में समिति गठित कर सामाजिक और आर्थिक स्थिति का आकलन किया जाएगा।
2. किसान सम्मान और कृषि विकास
- कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि शुरू कर प्रति वर्ष ₹3,000 (कुल ₹9,000) लाभ।
- कृषि क्षेत्र में ₹1 लाख करोड़ का निवेश।
- सभी प्रमुख फसलों (धान, गेहूं, दलहन, मक्का) की एमएसपी पर खरीद।
- मत्स्य-दुग्ध मिशन से प्रत्येक मत्स्यपालक को ₹9,000 का लाभ।
- बिहार दुग्ध मिशन शुरू कर प्रखंड स्तर पर चिलिंग व प्रोसेसिंग सेंटर स्थापित।
- 5 मेगा फूड पार्क और कृषि निर्यात दोगुना।
- 2030 तक दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता।
3. अवसंरचना और शहरी विकास
- 7 एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे।
- 3600 किमी. रेल ट्रैक का आधुनिकीकरण।
- अमृत भारत एक्सप्रेस और नमो रैपिड रेल सेवा का विस्तार।
- 4 नए शहरों में मेट्रो सेवा।
- ग्रीनफील्ड शहर और सैटेलाइट टाउनशिप विकसित किए जाएंगे।
- मां जानकी की जन्मस्थली को ‘सीतापुरम’ के रूप में विकसित किया जाएगा।
- पटना के पास ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट और दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट।
- 10 नए शहरों में घरेलू उड़ानें शुरू होंगी।
4. औद्योगिक क्रांति और आर्थिक विकास
- ₹1 लाख करोड़ के निवेश से बिहार में औद्योगिक क्रांति।
- विकसित बिहार इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट मास्टर प्लान।
- प्रत्येक जिले में अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और 10 नए औद्योगिक पार्क।
- नयी इकोनॉमी के तहत ₹50 लाख करोड़ का निवेश।
5. मुफ्त सुविधाएं
- 125 यूनिट मुफ्त बिजली।
- ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज।
- 50 लाख पक्के मकान।
यह घोषणा पत्र बिहार के विकास के बड़े सपनों का प्रतिबिंब है, जिसमें रोजगार, कृषि, अवसंरचना, औद्योगिक विकास और सामाजिक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों पर फोकस किया गया है।
यह भी पढ़े : बिहार में बारिश ने RJD के साथ किया खेला! जब फंसे राहुल और इमरान प्रतापगढ़ी तो तेजस्वी ने फोन से किया संबोधित
















 
    
    