Kannauj : बरसात में भी नहीं डिगा स्वयंसेवकों का हौसला

भास्कर ब्यूरो

  • गिरते पानी में किया पथ संचलन
  • कई जगह लोगों ने की फूलों की वर्षा

Gursahaiganj, Kannauj : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर गुरुवार को स्वयंसेवकों ने नगर में पथ संचलन किया। गण वेश धारी स्वयंसेवकों का लोगों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर गुरुवार को नगर में पथ संचलन किया गया। कस्बा के मुख्य श्री राम मंदिर से गणवेश धारी स्वयंसेवक कतार बद्व होकर चल रहे थे जिनका लोगों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।

सबसे आगे संघ के संस्थापक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार से संबंधित कई झांकियां चल रही थी इसके बाद हाथों में दंड लिए स्वयंसेवक अपने गणवेश में चल रहे थे। बीच में बच्चे बैंड बजा रहे थे जिसकी धुन पर स्वयंसेवक कदम ताल मिलाकर चल रहे थे। राम मंदिर से शुरू हुआ पथ संचलन जीटी रोड पीडब्ल्यूडी तिराहा चकोर रोड कमला सरन मैदान तिर्वा रोड होते हुए वापस राम मंदिर में आकर समाप्त हुआ। यहां पर संघ के लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस दौरान भाजपा क्षेत्रीय बुंदेलखंड मंत्री देवेंद्र देव, जिला उपाध्यक्ष जीतू तिवारी, चेयरमैन प्रतिनिधि मयंक गुप्ता, बृजेश गुप्ता, मोहित गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र कौशल आदि लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें