
Rudhauli, Basti : गुरुवार को मजिस्ट्रेट, नायब तहसीलदार नीरज सिंह व प्रभारी निरीक्षक महोदय श्री विजय कुमार की उपस्थिति में ऑपरेशन क्लीन के तहत रुधौली थाने पर काफी दिनों से लावारिस हालत में पड़ी तीन दुपहिया वाहनों की नीलामी की गयी। नीलामी से प्राप्त राशि को सरकारी कोष में जमा कराया गया है।नीलामी से पूर्व तीनो लावारिस दुपहिया वाहनों को डीसीआरवी के माध्यम से तलाश गस्ती जारी कराया गया जिसके उपरान्त उप सम्भागीय कार्यालय बस्ती से मुल्यांकन कराकर समस्त प्रपत्रों के आधार पर नियमानुसार समाचार पत्र में प्रकाशन कराया गया था। नीलमी प्रक्रिया के लिए उप जिलाधिकारी रुधौली द्वारा मजिस्ट्रेट को नियुक्त किया गया था।
तदनुसार नायब तहसीलदार नीरज सिंह ने सभी तीनो दुपहिया वाहनों की नीलमी कराया। जिसमे सबसे अधिक बोली त्रिमुर्ती इण्टर प्राइजेज ने लगाया। उन्होंने 9 हजार 5 सौ की अधिकतम बोली लगायी, जिस पर 18 प्रतिशत जीएसटी 1710 रुपया लगाया गया। सिक्यूरटी धनराशि नीलामी धारको को नियमानुसार मजिस्ट्रेट के समक्ष सुपुर्द किया गया। नीलाम की गयी दुपहिया वाहन में एक बजाज पल्सर रहा जिस पर कोई नम्बर अंकित नहीं था। दूसरा हीरो मोटोकार्प की सुपर स्पलेण्डर जिसका नम्बर यू पी 51 वाई – 1308 एवं तीसरा बजाज डिसकवर यूपी 34 के – 8411 रहा।









