Lucknow : राजधानी लखनऊ में मोंथा चक्रवात का असर, पूरे दिन बारिश, कई जगह बिजली फेल

  • यूपी के कई जिलों में हो रही बारिश

Lucknow : राजधानी लखनऊ में रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला जारी है। मोंथा चक्रवात का असर पूरे उप्र में दिखा है। लखनऊ में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही। कई जगह बिजली आपूर्ति फेल हुई है। मौसम विभाग का मानना है कि एक दो दिन तक मोंथा चक्रवात का असर देखने को मिल सकता है।

बेमौसम बारिश के कारण राहगीर छातों के सहारे खुद को बारिश से बचाव करते हुए दिखे। वहीं कुछ राहगीरों के बदन पर गर्म कपड़ा भी दिखा। झमाझम बारिश के कारण मौसम का मिज़ाज सुहावना हो गया है। चक्रवाती तुफान मोंथा के असर से पूरे यूपी का मौसम बदल गया है और ठंड भी बढ़ गई है। राजधानी का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की सम्भावना है।

सबसे ज्यादा समस्या बच्चों को हुई। स्कूल बारिश में भी खुले रहे। प्रशासन की ओर से सकूलों को बारिश में बंद करने की कोई सूचना जारी नहीं हुई है। दोपहर स्कूल से छूटने के बाद बच्चे भीगते हुए नजर आए। बारिश के चलते कई जगह बिजली व्यवस्था चरमरा गई। लाइन में फाल्ट से राजाराम मोहन राय रोड, सपुरु मार्ग सिकंदर बाग आदि इलाकों में आपूर्ति फेल हो गई है।

बीते रात से रूक-रूककर हुई बारिश से न सिर्फ ठंड की आहट मिलने लगी है बल्कि हवा की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला। सूत्रों की मानें तो अगले दो दिनों तक शहर के मौसम में हल्की-फुल्की बारिश का असर दिख सकता है। इसके अलावा ठंड भी बढ़ सकती है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें