
Kasganj : जनपद कासगंज की सहावर कोतवाली क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवक अपने ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों फांसी के फंदे पर लटका मिला। वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजकर घटना की जांच शुरु कर दी है। वहीं युवक की मौत के बाद से उसके घर में मातम का माहौल छाया हुआ है। बतादें मृतक का नाम अभिलाष पुत्र दिवारी लाल था, जो गांव लल्लुपुरा का रहने वाला था, बताया जाता है कि अभिलाष का शव उसके ही घर की पहली मंजिल में कमरे के अंदर पंखे से साड़ी के फंदे पर लटका मिला, जैसे ही युवक की मां ने बेटे का शव फांसी के फंदे पर लटका देखा तो मां चीखने लगी, और मां की चीख पुकार सुनकर मौक़े पर ग्रामीण पहुंच गए। युवक को इलाज़ के लिए कासगंज जिला अस्पताल पहुंचे।

जहां डॉक्टरों न युवक को मृत घोषित कर दिया। वही घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जंहा जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है। वहीं मृतक युवक के दोस्त ने बताया की अभिलाष काफी अच्छे व्यवहार का था। लेकिन वह बहुत गुस्सा करता था। और वह नगला वदिक गांव पर स्थित श्रीमती रुपवती इंटर कॉलेज में कक्षा 9 तक उसके साथ पड़ा था। लेकिन अभि लाष ने कक्षा 10 के पेपर पिछली साल नही दिये थे। और वह घर में अकेला लड़का था। उसकी दो बड़ी बहिन खुशबु और नीतू है। जिनकी शादी हो चुकी है। पिता खेती करते है। और अभिलाष को उसके पिता ने उसके कहने पर धनतेरस पर नई स्पेंडर बाइक भी खरीद कर दी थी। और वह बहुत खुश था। पता नही उसने ये कदम कैसे उठा लिया। ये कोई नही समझ पा रहा है।










