एटा : पारिवारिक कलह से तंग आकर 18 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी

एटा। अलीगंज, मैनपुरी रोड, नई बस्ती स्थित 18 वर्षीय युवक ने पारिवारिक कलह के चलते फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपक पुत्र अशोक निवासी गलारपुर कई वर्षों से अलीगंज, मैनपुरी रोड, नई बस्ती पर अपने ताऊ के मकान में रह रहा था। वह लाइब्रेरी और कपड़े की दुकान की देखरेख करता था। आज शाम, पारिवारिक कलह के चलते, दीपक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक के माता-पिता की कुछ वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। वह अपनी बहन के मकान में रह रहा था। कुछ दिन पूर्व, सौतेली मां और परिवार के लोगों से वाद-विवाद हुआ था, जिसको लेकर दीपक ने फांसी लगाई। फांसी लगाने से उसकी बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े : पीरियड्स आए हैं, छुट्टी चाहिए! महिला सफाईकर्मियों से सुपरवाइजर बोला- ‘कपड़े उतार कर चेक करवाओ’

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें