Hathras : तेज रफ्तार वाहन ने तहसील कर्मचारी को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

Hathras : कोतवाली सादाबाद क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन ने तहसील कर्मचारी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।

गिर्राज सिंह तहसील में कार्यरत हैं। दुर्घटना उस समय हुई जब आज गिर्राज सिंह तहसील से वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार वाहन चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के परिणामस्वरूप गिर्राज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना को देखकर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। वहीं, भीड़ में मौजूद लोगों द्वारा दी गई सूचना पर सादाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल गिर्राज सिंह को उपचार हेतु सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहाँ उनका इलाज जारी है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें