
जयपुर। राजस्थान की राजनीति में वंशवाद का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश से कुल 9 सांसद और 29 विधायक ऐसे हैं जो किसी न किसी राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं। इनमें से भाजपा के 17 विधायक और 1 सांसद, जबकि कांग्रेस के 10 विधायक और 8 सांसद वंशवादी राजनीति को आगे बढ़ा रहे हैं। इसके अलावा एक-एक विधायक राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) और निर्दलीय हैं।
यह आंकड़ा बताता है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने वंशवाद को मज़बूती दी है — भाजपा ने राज्य स्तर पर और कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर।
भाजपा के प्रमुख वंशवादी नेता
- किरोड़ीलाल मीणा (सवाई माधोपुर विधायक व मंत्री) — भतीजा राजेंद्र मीणा विधायक, पत्नी गोलमा देवी पूर्व विधायक।
- विश्वराज सिंह मेवाड़ (नाथद्वारा विधायक) — पत्नी महिमा कुमारी मेवाड़ लोकसभा सांसद।
- शैलेश सिंह (डीग-कुम्हेर विधायक) — पूर्व मंत्री दिगंबर सिंह के पुत्र, ससुर विद्याधर सिंह कांग्रेस विधायक।
- सिद्धि कुमारी (बीकानेर विधायक) — दादा करणी सिंह पूर्व सांसद।
- कृष्ण कुमार विश्नोई (गुड़ामालानी विधायक व राज्य मंत्री) — पिता लादूराम विश्नोई पूर्व विधायक।
- अंशुमन सिंह भाटी — पूर्व सांसद महेंद्र भाटी के बेटे, दादा देवी सिंह भाटी भी पूर्व विधायक।
- कल्पना देवी (लाडपुरा विधायक) — पति इज्यराज सिंह पूर्व सांसद, ससुर बृजराज सिंह भी पूर्व सांसद।
- जगत सिंह (नदबई विधायक) — पूर्व केंद्रीय मंत्री नटवर सिंह के पुत्र।
- रामस्वरूप लांबा (नसीराबाद विधायक) — पूर्व सांसद सांवरलाल जाट के बेटे।
- हेमंत मीणा (प्रतापगढ़ विधायक व राज्य मंत्री) — पिता नंदलाल मीणा पूर्व विधायक और सांसद।
- दीप्ति किरण माहेश्वरी (राजसमंद विधायक) — पूर्व विधायक किरण माहेश्वरी की बेटी।
- शांता अमृतलाल मीणा (सलूंबर विधायक) — पति अमृतलाल मीणा पूर्व विधायक।
- झाबर सिंह खर्रा (श्रीमाधोपुर विधायक व राज्य मंत्री) — पिता हरलाल सिंह खर्रा पूर्व मंत्री।
- दिया कुमारी (विद्याधरनगर विधायक व उपमुख्यमंत्री) — दादी गायत्री देवी पूर्व सांसद।
- अरुण चौधरी (पचपदरा विधायक) — पिता अमराराम चौधरी पूर्व विधायक।
- मंजू शर्मा (जयपुर सांसद) — पिता भंवरलाल शर्मा पूर्व विधायक।
- गुरवीर सिंह (सादुलशहर विधायक) — दादा गुरजंत सिंह बराड़ पूर्व विधायक।
- अतुल भंसाली (जोधपुर विधायक) — पूर्व विधायक कैलाश भंसाली के भतीजे।
अगली सूची में कांग्रेस, RLP और निर्दलीय विधायकों के नाम शामिल किए जाएंगे।
ये भी पढ़े – Rajasthan : जोधपुर में भीषण सड़क हादसा, बस-कार की टक्कर में एक युवक की मौत, 30 घायल















