Meerut : गढ़ गंगा मेला में CM योगी करेंगे गंगा आरती, सुरक्षा व्यवस्था का एडीजी ने किया निरीक्षण

Meerut : एडीजी भानु भास्कर ने रविवार को आगामी गंगा स्नान पर्व के दृष्टिगत गढ़ गंगा मेला में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने यातायात प्रबंधन एवं लोक व्यवस्था के संबंध में समीक्षा की।

पीआरओ ने बताया कि इसके बाद प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत गढ़ गंगा मेला में बने हेलीपैड का निरीक्षण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बताया गया कि गढ़ गंगा मेला में सीएम द्वारा गंगा आरती प्रस्तावित है। स्थल का निरीक्षण करने के लिए एडीजी ने सुरक्षा व्यवस्था को परखा और गढ़ गंगा मेला परिसर का तीसरी बार भ्रमण किया। मेला परिसर की व्यवस्थाओं के संबंध में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़े : Gurugram : अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश, तीन नाइजीरियन महिलाओं समेत चार गिरफ्तार


Agra : सड़क हादसे में पुलिस टीम की कार ट्रक से भिड़ी, मुख्य आरक्षी सहित दो की मौत, 5 घायल

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें