Baghpat : UP का धान हरियाणा की मंडी में नहीं बिकेगा, CM क़े हैं आदेश -हरियाणा पुलिस

  • किसानों की धान से भरे ट्रैक्टर-ट्राली हरियाणा पुलिस ने रोक कहा- UP की धान हरियाणा मंडी में नहीं बिकेगी CM क़े है आदेश!
  • सैकड़ो किसान छपरौली टांडा पुल बॉर्डर पर सुबह 5 बजे से है खड़े, किसानों ने सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप

Baghpat : यूपी-हरियाणा बार्डर स्थित छपरौली टांडा पुल पर किसानों क़े धान से भरे ट्रेक्टर- ट्राली कों रोक दिया गया, धान की फसल बेचने जा रहे किसानों को नहीं जाने दिया। इससे वहां जाम की स्थिति भी बन गई,किसानों ने हरियाणा सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया है।नरेन्द्र यशवीर,अनुज, प्रजापति गांव लुहारी सहित अन्य गांवो क़े किसान अपनी धान की फसल बेचने जा रहे यूपी के किसानों को रविवार की सुबह 5 बजे से रोका हुआ है जिससे किसानों को बड़ा झटका लग रहा है। हरियाणा पुलिस ने छपरौली टांडा पुल पर उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोक दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से किसानों में भारी आक्रोश पनप रहा है। सुबह पांच बजे से धान से लदी सैकड़ों ट्रॉलियां बॉर्डर पर खड़ी रहीं, लेकिन किसानों को हरियाणा की मंडियों में प्रवेश नहीं करने दिया गया।किसानों ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार हर साल यूपी के किसानों के साथ भेदभाव करती है। इस बार भी जब उनकी फसल मंडियों तक पहुंचने लगी, तब पुलिस ने रोककर उनके साथ अन्याय किया। वहीं,भारतीय किसान यूनियन प्रधान क़े राष्ट्रीय प्रमुख महा सचिव संजीव दांगी ने कहा कि दोनो राज्यों में एक ही पार्टी की सरकार है, जो किसानों को आपस में लड़वाने का काम कर रही है।

ये है मामला

यूपी के पश्चिमी जिलों के किसान हरियाणा की मंडियों में हर साल धान बेचते हैं, क्योंकि वहां फसल का दाम बेहतर मिलता है। किसानों के मुताबिक, हरियाणा की खरीद दर और पेमेंट व्यवस्था यूपी से काफी अच्छी है, जिससे वे अपनी मेहनत की सही कीमत पा लेते हैं। इसी वजह से बागपत,सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के किसान हर साल हथिनीकुंड बैराज और छपरौली टांडा पुल के रास्ते हरियाणा पहुंचते हैं। लेकिन इस बार हरियाणा सरकार ने सीमा पर पुलिस तैनात कर दी, जिसने यूपी की ओर से आ रहे किसानों को रोक दिया। ट्रॉली लेकर पहुंचे किसान नरेंद्र पहलवान यशवीर सिंह अनुज प्रजापति शिवम कुमार आनंद कुमार बिरम सिंह हरवीर सिंह ने बताया कि वे सुबह से सड़क पर खड़े है,लेकिन पुलिस उन्हें हरियाणा मंडियों तक नहीं जाने दे रही। खबर लिखें जाने तक किसान यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित टांडा छपरौली पुल पर ही खड़े रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें