गोंडा : बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर मनाया भाई दूज का त्योहार

गोंडा। भाई दूज का त्योहार विधि विधान पूजा के साथ मनाया गया जहां पर बहनों भाई के घर जार तिलक लगाकर मिठाई खिलायी और उनके दीघार्य होने की कामना की। भाइयों ने बहनों के रक्षा का बचन दिया। इस दौरान बहनों ने भाइयो की लंबी उम्र और सुख समृद्धि की कामना की।

बहनों ने सुबह से व्रत रखकर पहले मैया दूज की पूजा की और इसके बाद जल ग्रहण किया। पूजा के दौरान महिलाओं ने कथा सुनाई कि यमराज व यमुना भाई -बहन थे, यमुना अपने भाई यमराज से मिलने गयी थी जहां उन्होंने उनका बहुत आदर सत्कार किया और तिलक लगाया।

यमराज प्रसन्न होकर उन्हें वरदान दिया कि आज के दिन जो भी भाई बहन के घर जाकर तिलक करवाएगा, उसे दीर्घायु मिलेगी। यम की पीडा नहीं सतायेंगी। इसी कारण इसे यम दितीया कहा गया। जानकीनगर गोंडा में बहराइच रोड पर महिलाओं ने भाई दूज की पूजा की।

अन्नू देवी ने बताया कि यह भाई बहन के प्रेम का प्रतीक है। किशोरी रिकल दिवेदी ने बताया कि सामाजिक व सांस्कृतिक महत्व का त्योहार है। दीप्ति ने बताया कि यह व्योहार सकारात्मकता और सुरक्षा की भावना से जुड़ा हुआ है।

यह भी पढ़े : ‘जानलेवा है दिवाली का ये खिलौना’, मध्य प्रदेश में कार्बाइड गन ने छीनी 122 बच्चों की आंखें

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें