
Indigo Flight : कोलकाता से श्रीनगर जा रही इंडिगो एयरलाइंस का विमान बुधवार शाम फ्यूल लीक होने की सूचना पर वाराणसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार सभी 166 यात्री सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार, पायलट ने वाराणसी एटीसी से संपर्क कर बताया कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई है और फ्यूल लीक होने से इंजन रेड सिग्नल दे रहा है। इसके बाद, विमान को तुरंत लैंडिंग की अनुमति दी गई।
यह विमान कोलकाता से श्रीनगर जा रहा था। फ्यूल में लीकेज की जानकारी मिलते ही हड़बड़ी मच गई। पायलट ने तुरंत नजदीकी वाराणसी एयरपोर्ट को सूचित किया और इमरजेंसी लैंडिंग के लिए अनुरोध किया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करवाई।
यात्रियों को जब फ्यूल लीकेज का पता चला, तो वे भी घबरा गए। हाल के विमान हादसों के मद्देनजर, अब यात्रियों और एयरलाइन ऑपरेटरों में अधिक सतर्कता बरती जा रही है। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद, यात्रियों को विमान से बाहर निकाल लिया गया। विमान की मरम्मत कराई जा रही है। सभी यात्री सुरक्षित हैं, इसलिए उन्होंने राहत की सांस ली।
इसी तरह, एयर इंडिया का एक नेवार्क जाने वाला विमान मंगलवार रात तकनीकी खराबी के कारण मुंबई लौट आया। बोइंग 777 विमान, जो मंगलवार रात 1:50 बजे नेवार्क के लिए उड़ान भरने वाला था, तीन घंटे से अधिक समय हवा में रहने के बाद तकनीकी खराबी के कारण मुंबई वापस आ गया।
यह भी पढ़े : द्रौपदी मुर्मु ने रच दिया इतिहास, सबरीमाला मंदिर में दर्शन कर बन गई पहली महिला राष्ट्रपति…