Bihar Election 2025 : पार्टी के स्टार प्रचारक ने दिया राजद का झटका, इस्तीफा देते ही भाजपा में हुए शामिल; बोले- असहज महसूस हो रहा था…

Bihar Election 2025 : बिहार विधान सभा 2025 के चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल को बड़ा झटका लगा है। राजद के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल सहनी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष मांगनी लाल मंडल को सौंपा है। डॉ. सहनी पार्टी के पुराने और जमीनी नेताओं में से थे, जिन्होंने विधानसभा और राज्यसभा दोनों में पार्टी का प्रतिनिधित्व किया था। राजद ने उन्हें बिहार चुनाव के लिए स्टार प्रचारक घोषित किया था, जिससे उनका इस्तीफा पार्टी के लिए एक बड़ी राजनीतिक क्षति माना जा रहा है।

पार्टी से त्यागपत्र के साथ ही, डॉ. सहनी ने राजद नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर अतिपिछड़ा वर्ग के नेताओं और कार्यकर्ताओं का लगातार अपमान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब पार्टी में योग्यता और जनाधार की तुलना में परिवारवाद और चापलूसी को अधिक महत्व दिया जा रहा है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्टार प्रचारक बनाए जाने के बावजूद, महागठबंधन के टिकट वितरण और संगठनात्मक फैसलों में अतिपिछड़ों की अनदेखी की गई। डॉ. सहनी ने कहा कि पार्टी की वर्तमान रणनीति और नेतृत्व के फैसलों के कारण वे लंबे समय से असहज महसूस कर रहे थे, और जातीय व पारिवारिक राजनीति उनके लिए निराशाजनक हो गई है।

बिहार विधानसभा चुनाव में, अनिल सहनी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित मिलन समारोह में केंद्रीय मंत्री और चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और यूपी के दारा सिंह चौहान ने उन्हें, इसके साथ ही पूर्व विधायक आशा देवी और सारण जिला अध्यक्ष बच्चू प्रसाद बिट्टू, भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई और उनका पार्टी में स्वागत किया।

यह भी पढ़े : द्रौपदी मुर्मु ने रच दिया इतिहास, सबरीमाला मंदिर में दर्शन कर बन गई पहली महिला राष्ट्रपति…

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें