Punjab : लुधियाना में वेरका मिल्क प्लांट के हीटर में ब्लास्ट, 6 कर्मी गंभीर रूप से घायल

Punjab : लुधियाना के वेरका मिल्क प्लांट में हुए हीटर फटने से छह कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना गुरुवार देर रात की है, जब प्लांट में एयर हीटर में विस्फोट हुआ। इसके परिणामस्वरूप कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें कुनाल जैन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी को हादसे का कारण माना जा रहा है। हादसे के समय विश्वकर्मा पूजा के बाद ट्रायल चल रहा था। सूत्रों का कहना है कि इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत भी हो सकती है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

घायलों में कलुवंत सिंह, अजीत सिंह, पुनीत कुमार, दविंदर सिंह और गुरतेज शामिल हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे के पीछे की वजह का पता लगाने में लगी है। अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है और मामले की पूरी छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़े : असम के कोकराझार में रेलवे ट्रैक पर बम विस्फोट

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें