
- दोनों उपमुख्यमंत्री ने भी दी शुभकामनाएं
Lucknow : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भैया दूज तथा चित्रगुप्त जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भैया दूज भाई-बहन के पारस्परिक प्रेम, स्नेह व विश्वास का त्योहार है। यह पर्व कर्तव्य, आत्मीयता, त्याग, सामाजिक एकता व सद्भाव की भावना का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त की जयन्ती अच्छे कर्म करने की प्रेरणा प्रदान करती है।
उधर, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्य ने चित्रगुप्त जयंती एवं भाई दूज के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी हैं।
दोनों डिप्टी सीएम ने कहा कि चित्रगुप्त जयंती का यह पावन पर्व ज्ञान, बुद्धि और कर्म के संतुलन का प्रतीक है।
इस दिन पूजा कर हम संकल्प लें कि अपने कर्मों से समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देंगे। उन्होंने आगे कहा कि भाई दूज का पर्व भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और एकता का प्रतीक है। यह त्यौहार हमारे परिवार और समाज में प्रेम, सौहार्द और एकजुटता का संदेश देता है।
यह भी पढ़े : Gorakhpur : सीएम योगी का अखिलेश पर तंज, गद्दी विरासत में मिल सकती है, बुद्धि नहीं