अखिलेश यादव और आजम खां ने बहुसंख्यक समाज का अपमान किया : चौधरी भूपेंद्र सिंह

मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव और आजम खां ने बहुसंख्यक समाज का अपमान किया है। उनकी सोच सनातन विरोधी है और हमेशा रहेगी। यह बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने बुधवार को मुरादाबाद में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कही।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा अयोध्या में हुए दीपोत्सव को लेकर फिजूलखर्ची बताने और पूर्व मंत्री आजम खां द्वारा यह कहना जो लोग दिए जला सकते हैं वह कुछ भी जला सकते हैं, इसको लेकर निशाना साधा। चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि दीप जलाना प्रेम का प्रतीक है। ऐसे बयान देने वालों को प्रदेश की जनता राजनीतिक रूप से अंधकार में धकेल देगी। यह प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है। अखिलेश यादव की सोच में अंधेरा है और रहेगा। इसीलिए रोशनी करने वाले दीपों को लेकर उनका आस्था विरोधी बयान आया है।

चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि विपक्ष का एजेंडा हमेशा हमारी संस्कृति को कलंकित करने का रहा है। दीप जलाना हमारी संस्कृति और आस्था से जुड़ा है।

यह भी पढ़े : Lakhimpur Kheri : एसआई युवराज ने अवैध शराब तस्करों पर शिकंजा कसा, दो गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें